भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता में हो रही है। भारतीय टीम अपनी धरती पर बेहद मजबूत मानी जाती है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टेंबा बवुमा की कप्तानी में लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25) की विजेता है। इस वजह से भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है।

Advertisement

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज की शुरुआत मजबूती से करनी होगी और पहले टेस्ट में जीत की कोशिश करनी होगी। भारत की परिस्थितियों में वापसी मुश्किल होती है।

Advertisement

ग्रीम स्मिथ ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका को पारी की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का डटकर सामना करना होगा और इसके बाद भारतीय स्पिनरों का सामना भी सतर्कता से करना होगा। अगर शुरुआत में ही 2-3 विकेट गिर गए और फिर स्पिनर आ गए। उसके बाद टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी। टीम को शुरुआत में विकेट खोने से बचना होगा।"

तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की प्रशंसा करते हुए ग्रीम स्मिथ ने कहा कि वह निश्चित रूप से आक्रमण का अगुआ है, और वह नई गेंद से लय कैसे बना पाता है, यह टेम्बा की कप्तानी वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। केशव महाराज और साइमन हार्मर की स्पिन जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है, लेकिन तेज गेंदबाज रिवर्स स्विंग को कैसे संभालते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा।

ग्रीम स्मिथ ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका को पारी की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह का डटकर सामना करना होगा और इसके बाद भारतीय स्पिनरों का सामना भी सतर्कता से करना होगा। अगर शुरुआत में ही 2-3 विकेट गिर गए और फिर स्पिनर आ गए। उसके बाद टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी। टीम को शुरुआत में विकेट खोने से बचना होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत में एकमात्र टेस्ट सीरीज जीती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार