श्रीलंका ने महिला विश्व कप 2025 के लिए टीम का ऐलान किया
इस टीम में हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा को मौका दिया गया है। उदेशिका प्रबोदानी और अचिनी कुलसूर्या को भी टीम में शामिल किया गया है। इनोशी फर्नांडो ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम के साथ रहेंगी।
महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में श्रीलंका की टीम नजर आने वाली है।
श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत के खिलाफ करेगा।
इसके बाद 4 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है। वहीं, 11 अक्टूबर को कोलंबो में यह टीम इंग्लैंड को चुनौती देगी।
श्रीलंकाई टीम 14 अक्टूबर को कोलंबो में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जिसके बाद 17 अक्टूबर को इस टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
श्रीलंकाई टीम 20 अक्टूबर को नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ चुनौती पेश करेगी, जबकि 24 अक्टूबर को कोलंबो में इस टीम का सामना पाकिस्तान से होगा।
यह वनडे महिला वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
श्रीलंकाई टीम 20 अक्टूबर को नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ चुनौती पेश करेगी, जबकि 24 अक्टूबर को कोलंबो में इस टीम का सामना पाकिस्तान से होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम : चामरी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या। ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोशी फर्नांडो।