Pallekele International Cricket Stadium: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Advertisement

श्रीलंका की ओर से ओपनर कुसल मेंडिस (10) का विकट जल्द आउट होने के बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा ने बढ़िया साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 80 रन कर दिया। निसांका ने रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट होने से पहले 24 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

कुसल परेरा ने 34 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया। कामिंदु मेंडिस ने नंबर चार पर 23 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों को हार्दिक पांड्या ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराकर आउट किया। श्रीलंका के कप्तान चारिथ असलांका ने 12 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली, उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

श्रीलंका की ओर से ओपनर कुसल मेंडिस (10) का विकट जल्द आउट होने के बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा ने बढ़िया साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 80 रन कर दिया। निसांका ने रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट होने से पहले 24 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या को भी 2-2 विकेट मिले।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार