पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान कुसल मेंडिस संभालेंगे। यह पहला मौका है जब कुसल श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे।
मेंडिस को वनडे और टी20 टीम की कमान सौंपे जाने के बाद अब टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसे में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ ही बतौर कप्तान भी उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। मेंडिस को कप्तानी पिछले सप्ताह धनंजय डी सिल्वा के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है। डी सिल्वा जनवरी 2024 से इस फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत बताई थी।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सिलेक्शन कमिटी ने गुरुवार को बोर्ड के मुख्यालय में हुई मीटिंग में मेंडिस की बतौर टेस्ट कप्तान नियुक्ति की। विकेटकीपर-बल्लेबाज को सबसे लंबे फॉर्मेट में काफी अनुभव है। वह 75 टेस्ट मैचों में 4,836 रन बना चुके हैं, जिसमें 10 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। मेंडिस को मई में श्रीलंका का वनडे और टी20 कप्तान बनाया गया था। उन्होंने वनडे कप्तान के रूप में चरिथ असलांका और टी20 में दासुन शनाका की जगह ली थी। टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी नियुक्ति अब उन्हें तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में कप्तान बनाती है।
पाकिस्तान टूर मेंडिस को एक कॉम्पिटिटिव सीरीज में टेस्ट टीम को लीड करने का पहला मौका देगा, जिसमें श्रीलंका मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में आगे बढ़ना चाहता है।
पथुम निसांका को दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शुरुआती टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। यह बल्लेबाज टीम के साथ तभी ट्रैवल करेगा, जब उसे सीरीज से पहले फिट घोषित किया जाएगा। अंजला बंडारा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट 9 नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से लाहौर में खेला जाएगा।
पथुम निसांका को दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है, लेकिन शुरुआती टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। यह बल्लेबाज टीम के साथ तभी ट्रैवल करेगा, जब उसे सीरीज से पहले फिट घोषित किया जाएगा। अंजला बंडारा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Squad): कुसल मेंडिस (कप्तान), अंजला बंदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुषा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, एशन मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, केशरा नुवांथा, मिलन रत्नायके और पसिंदु सूरियाबंदर।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS