इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने वन-डे कप में डरहम की ओर से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

खास बात यह रही कि पूरी पारी के दौरान स्टोक्स मांसपेशियों में ऐंठन (क्रैम्प्स) से परेशान रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत तक पहुंचाया। डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन बनाए। टीम की ओर से मार्टिन एंडरसन ने बेहतरीन शतक लगाया और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में डरहम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और टीम ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला।

स्टोक्स ने पहले डरहम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और फिर धीरे-धीरे रन गति बढ़ाई। उन्हें विल रोड्स (45), कॉलिन एकरमैन और ओली रॉबिन्सन का अच्छा साथ मिला। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई बार क्रैम्प्स की परेशानी हुई। 50 रन पूरे करने के बाद तो वे दर्द के कारण मैदान पर गिर भी पड़े। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। स्टोक्स ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी नाबाद शतकीय पारी की बदौलत डरहम की टीम 257 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में हासिल करने में सफल रही।

हालांकि, गेंदबाजी में स्टोक्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई भी विकेट नहीं चटा सके। यह मुकाबला स्टोक्स के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि उन्होंने लगभग 12 साल बाद डरहम के लिए लिस्ट-ए (50 ओवर) क्रिकेट मैच खेला। इससे पहले उन्होंने 2014 में वन-डे कप फाइनल में डरहम का प्रतिनिधित्व किया था, जब टीम ने वारविकशायर को हराकर खिताब जीता था। उसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्टोक्स ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ 164 रन की यादगार पारी खेली थी।

स्टोक्स ने पहले डरहम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और फिर धीरे-धीरे रन गति बढ़ाई। उन्हें विल रोड्स (45), कॉलिन एकरमैन और ओली रॉबिन्सन का अच्छा साथ मिला। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई बार क्रैम्प्स की परेशानी हुई। 50 रन पूरे करने के बाद तो वे दर्द के कारण मैदान पर गिर भी पड़े। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। स्टोक्स ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी नाबाद शतकीय पारी की बदौलत डरहम की टीम 257 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में हासिल करने में सफल रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टोक्स ने इस बार 'द हंड्रेड' लीग की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह वन-डे कप में डरहम के लिए खेलेंगे। माना जा रहा है कि सीजन खत्म होने से पहले वे काउंटी चैंपियनशिप में भी डरहम की ओर से कुछ और मुकाबले खेल सकते हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड की ओर से 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 में खेला था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार