इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव को बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज खिलाड़ी सूर्या की पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार को एक बेटी को जन्म दिया है। इस जोड़े ने साल 2016 में शादी की थी।

Advertisement

35 वर्षीय सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, "हंसी-ठिठोली, प्यार और ढेर सारे सपनों के साथ हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं।" भारत के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में शुमार सूर्या ने इसी साल देश को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव अभी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और पांच बार की चैंपियन यह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के साथ रायपुर का सफर नहीं किया था, ताकि बच्चे के जन्म से पहले परिवार के साथ रह सकें।

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस अहम मैच से पहले, मुंबई इंडियंस ने अभी तक बल्लेबाज के टीम में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव (बैक स्पाज्म) के कारण वह मैच नहीं खेले थे। ऐसे में सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी।

सूर्यकुमार यादव अभी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और पांच बार की चैंपियन यह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के साथ रायपुर का सफर नहीं किया था, ताकि बच्चे के जन्म से पहले परिवार के साथ रह सकें।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक ओर, हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट से उबर रहे हैं, तो दूसरी तरफ, सूर्यकुमार यादव फिलहाल पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते टीम से दूर हैं। ऐसे में, अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए जरूरत पड़ी, तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को स्टैंड-इन कैप्टन बनाया जा सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार