टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होनी है। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टीम इंडिया ने सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। सूर्यकुमार यादव के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा।
सूर्यकुमार के कोच ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मैच ज्यादा अहम था, क्योंकि इस मैच में सेमीफाइनल का टिकट दांव पर था। अशोक असवालकर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे और मैच का लुत्फ उठाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होनी है। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टीम इंडिया ने सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। सूर्यकुमार यादव के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। हालांकि, टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंदा था। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। भारत-इंग्लैंड ने अब तक कुल 19 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक लगातार दो बार फाइनल तक पहुंच सकी है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।