ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी। ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड मैदान पर बांग्लादेश से मिले 167 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से 25.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और जॉर्जिया वोल 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने एलिस पेरी संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। लिचफील्ड बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। बेथ मूनी ने 13 रनों का योगदान दिया।

वहीं, पेरी 45 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में हबीबा इस्लाम पिंकी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश की बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 166 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से रितु मोनी ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि निगर सुल्ताना ने 29 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और जॉर्जिया वोल 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने एलिस पेरी संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। लिचफील्ड बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। बेथ मूनी ने 13 रनों का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार