भारत को हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में यूएई ने 4 विकेट से मात दी। इससे पहले भारतीय टीम पाकिस्तान के विरुद्ध जीत दर्ज कर चुकी थी, जिसके बाद उसे कुवैत ने 27 रन से मात दी।

Advertisement

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवरों के खेल में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: भरत चिपली (4) और स्टुअर्ट बिन्नी (0) आउट हो गए। अगले ही ओवर में टीम को प्रियांक पांचाल (0) के रूप में तीसरा झटका लग गया।

यहां से अभिमन्यु मिथुन ने पारी को संभाला। उन्होंने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ चौथे विकेट के लिए 17 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। मिथुन 16 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

इसके बाद दिनेश कार्तिक ने शाहबाज नदीम के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 9 गेंदों में 41 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया।

कार्तिक 14 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे, जबकि नदीम ने 5 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से नीलांश केसवानी ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि अंश टंडन ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में यूएई ने 5.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान खालिद शाह ने सगीर खान के साथ 20 गेंदों में 69 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई।

विपक्षी टीम की ओर से नीलांश केसवानी ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि अंश टंडन ने 1 विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मोहम्मद अरफान (नाबाद 20) और नीलांश केसवानी (5) ने अटूट साझेदारी करते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई। भारत की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी और भरत चिपली ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार