इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशायर ने आगामी टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए पाकिस्तान के इंटरनेशनल खिलाड़ी हसन अली को अपने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साइन किया है। वह अनुभवी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की जगह लेंगे, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

नवीन के दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे और अब हेडिंग्ले में होने वाले यॉर्कशायर के मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। नवीन-उल-हक की गैरमौजूदगी यॉर्कशायर के लिए एक झटका है। हालांकि, हसन अली का अनुभव यॉर्कशायर के लिए काफी काम आ सकता है।

Advertisement

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दुनियाभर की कई लीग में हिस्सा लिया है। इंग्लिश घरेलू क्रिकेट में उनका पिछला प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

उन्होंने 2023 से 2025 के बीच वॉरविकशायर क्लब के लिए तीन सीजन में 14.93 की औसत से 44 विकेट निकाले हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में भी वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। उम्मीद है कि हसन पूरे ब्लास्ट ग्रुप स्टेज के दौरान यॉर्कशायर के साथ रहेंगे। वह वॉरविकशायर और लीसेस्टरशायर के खिलाफ दो काउंटी चैंपियनशिप मैच भी खेलेंगे, जिससे टीम को सभी फॉर्मेट में मजबूती मिलेगी।

यॉर्कशायर क्रिकेट के जनरल मैनेजर गैविन हैमिल्टन ने नवीन के न होने पर निराशा जताई, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि हसन अली टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने 2023 से 2025 के बीच वॉरविकशायर क्लब के लिए तीन सीजन में 14.93 की औसत से 44 विकेट निकाले हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में भी वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। उम्मीद है कि हसन पूरे ब्लास्ट ग्रुप स्टेज के दौरान यॉर्कशायर के साथ रहेंगे। वह वॉरविकशायर और लीसेस्टरशायर के खिलाफ दो काउंटी चैंपियनशिप मैच भी खेलेंगे, जिससे टीम को सभी फॉर्मेट में मजबूती मिलेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 ब्लास्ट दुनिया की सबसे पुरानी घरेलू टी20 लीग है, जिसकी स्थापना 2003 में हुई थी और इसमें 18 टीमें शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार