Asia Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में आयोजित होगा, जिससे पहले ही इस मैच की सभी पब्लिक टिकट बिक चुकी हैं।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि 31 अक्टूबर को होने वाले मैच से करीब तीन हफ्ते पहले ही, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दोनों देशों के बीच होने वाले टी20 मुकाबले के लिए पब्लिक टिकटों का आवंटन पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, एमसीजी में खेले जाने वाले इस टी20 मैच के लिए एएफएल सदस्य टिकट सोमवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि एमसीसी सदस्य टिकट मंगलवार से उपलब्ध होंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 19-25 अक्टूबर के बीच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद कैनबरा, मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में टी20 सीरीज के पांच मैच आयोजित होंगे।

सीए के मुताबिक, मेलबर्न टी20 मैच के लिए टिकटों की जबरदस्त मांग भारत के सीमित ओवरों के दौरे को लेकर बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच आठ मैचों के लिए अब तक 1,75,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

सिडनी और मनुका ओवल मैचों के लिए सार्वजनिक आवंटन पहले ही समाप्त हो चुके हैं।

Advertisement

सीए के मुताबिक, मेलबर्न टी20 मैच के लिए टिकटों की जबरदस्त मांग भारत के सीमित ओवरों के दौरे को लेकर बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच आठ मैचों के लिए अब तक 1,75,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछली बार जब भारत ने 2020/21 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो मेहमान टीम को 1-2 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसी दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज इतने ही अंतर से अपने नाम की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार