टी20 मुंबई लीग 2026 की शुरुआत 1 जून होने जा रही है, जिसके लिए 'ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स' ने शार्दुल ठाकुर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। नव नियुक्त हेड कोच धवल कुलकर्णी के मार्गदर्शन में टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेगी और पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद अब अगला कदम बढ़ाएगी।

Advertisement

टी20 मुंबई लीग 2026 का आयोजन 1 से 13 जून के बीच होगा। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement

मुंबई क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक, शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। शार्दुल भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स में बतौर कप्तान शार्दुल अपना ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं।

कप्तान बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए शार्दुल ने कहा, "टी20 मुंबई लीग में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप है और कोचिंग स्टाफ के पास जबरदस्त अनुभव है। हमारा ध्यान अच्छी तैयारी करने, सकारात्मक क्रिकेट खेलने और हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर होगा। हम जीत का माहौल बनाना चाहते हैं और अपने फैंस को गर्व महसूस कराना चाहते हैं।"

मुंबई क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक, शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। शार्दुल भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स में बतौर कप्तान शार्दुल अपना ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम: आदित्य विनोद गिरी, अमर्त्य राजे, अनुज विनोद गिरी, अथर्व अंकोलेकर, अयान मोहित जैन, एकनाथ दिनेश केरकर, कार्तिक मिथिलेश मिश्रा, मनन भट, ओंकार तुकाराम तरमाले, रोहन राजेंद्र घाग, साईराज पाटिल, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), शशिकांत एकनाथ कदम, शाश्वत योगेश जगताप, शॉन मोतीराम रोड्रिग्स, शिवांश लल्लन सिंह, सिद्धांत मनोज सिंह, सुमीर सम्राट जावेरी। विनय सुरेश कुंवर और धनय पारेख।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार