India Women: सायली सातघरे के लिए पिछले कुछ महीने किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने इसी साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खिताब जीता। इसके बाद, उन्हें वाका स्टेडियम जैसे ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू करने का मौका भी मिला।

Advertisement

हाल ही में वेस्ट जोन के लिए सीनियर विमेंस इंटर जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी खेलने वाली सायली अब अपने इस शानदार फॉर्म को एक नए मिशन में बदलना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस साल होने वाली पहली 'टी20 मुंबई विमेंस लीग' मुंबई में महिला क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। सायली को उम्मीद है कि यह लीग नई प्रतिभाओं को मंच देगी और मुंबई की महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Advertisement

सायली ने शनिवार को 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में 3 टीमों वाली टी20 मुंबई महिला लीग के पहले सीजन को लेकर कहा, "हां, यह एमसीए की एक बेहतरीन पहल है। सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़े मंच पर अपने कौशल और प्रतिभा को दिखाने का यह एक बड़ा अवसर है। इससे उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, उनके लिए और दरवाजे खुलेंगे, और उन्हें आखिरकार भारत का प्रतिनिधित्व करने और डब्ल्यूपीएल में भी खेलने के अधिक मौके मिलेंगे।"

पुरुषों की प्रतियोगिता से तुलना करते हुए सायली ने आगे कहा, "यह मुंबई के लिए पहला सीजन है। मेरा मतलब है, महिलाओं के लिए। लेकिन जैसा कि हमने पुरुषों के खेल में देखा है, उन्हें इस लीग के जरिए बहुत सारी प्रतिभाएं मिली हैं। इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि शहर में महिलाओं के क्रिकेट के साथ भी ऐसा ही होगा। हमें निश्चित रूप से बहुत सारे उभरते हुए युवा खिलाड़ी मिलेंगे जो निडर हैं और जो भविष्य में मुंबई क्रिकेट को और अधिक ट्रॉफियां जीतने में मदद कर सकते हैं। इस लिहाज से, यह पूरे शहर में नई प्रतिभाओं को खोजने की एक बेहतरीन पहल है। मुझे लगता है कि शहर में बहुत प्रतिभा है, लेकिन कभी-कभी उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाती। लेकिन यह लीग उनके लिए वह पहचान हासिल करने का भी एक बहुत बड़ा मंच है।"

अभी के लिए, सायली खुशी-खुशी इस बात पर सोच रही हैं कि 2026 उनके लिए कितना शानदार रहा है। इसकी शुरुआत आरसीबी की टीम में एलिस पेरी की जगह लेने से हुई, जबकि इससे पहले भारत के लिए उनके सभी मैच 2025 में हुए थे। शानदार फॉर्म में चल रही लॉरेन बेल के साथ मिलकर, सायली ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और छह मुकाबलों में 9 विकेट लिए, जिससे आरसीबी ने अपना दूसरा खिताब जीता।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए बीते कुछ महीने किसी सपने जैसे रहे हैं। जैसे नीलामी में अनसोल्ड रहना और फिर आरसीबी के लिए एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर बुलावा आना, यह बहुत बड़ी बात थी। मैं तो बस टीम का हिस्सा बनकर ही बहुत उत्साहित थी। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मैं ट्रॉफी जीतूंगी। शुरू में तो मैं बस वहां होने और डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनने से ही खुश थी। इसलिए, ट्रॉफी जीतना, और मुझे हमेशा से ही आरसीबी एक टीम के तौर पर बहुत पसंद रही है और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। इसलिए, आरसीबी के साथ ट्रॉफी जीतना सचमुच बहुत ही खास था।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "फिर, टेस्ट टीम में बुलावा आना तो सोने पर सुहागा जैसा था। क्योंकि आखिरकार, मेरा सपना तो भारत का प्रतिनिधित्व करना ही था। फिर पर्थ में टेस्ट डेब्यू करना, किसी भी तेज गेंदबाज के लिए यह एक सपना होता है, और सचमुच मेरा वह सपना पूरा हो गया।"

डेब्यू मैच में दबाव के बावजूद सायली ने जबरदस्त संयम दिखाया था। उन्होंने माना कि पर्थ में अपनी लय पकड़ने से पहले उन्हें थोड़ी घबराहट हो रही थी। पहले दिन जब भारत 198 रन पर ऑल आउट हो गया, तो सायली ने जॉर्जिया वोल को मुश्किल में डाला, और फिर अपनी जबरदस्त स्विंग गेंद से उनका लेग स्टंप उखाड़ा।

एलिसे को लगातार दो बार छकाने के बाद, सायली ने अपने दूसरे स्पेल में उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन रिव्यू में पता चला कि गेंद का इम्पैक्ट ऑफ-स्टंप के बाहर था। हालांकि, उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं एलिसा ने अगले ही ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच दे दिया।

Advertisement

सायली ने बताया, "मुझे लगता है कि हमारी बॉलिंग इनिंग रात में शुरू हुई थी। इसलिए, मुझे पता था कि गेंद स्विंग होगी। बस गेंद को सही जगहों पर डालना था और पिच और हालात को अपना काम करने देना था कि गेंद कितनी स्विंग होगी। सच कहूं तो, हां, शुरुआत में मैं बहुत घबराई हुई थी। लेकिन फिर, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मैं शांत होती गई और फिर बस इस बात पर ध्यान दिया कि मुझे क्या करना है, मुझे कहां गेंद डालनी है। मुझे लगता है कि इसी वजह से मुझे विकेट भी मिले।"

एलिसे को लगातार दो बार छकाने के बाद, सायली ने अपने दूसरे स्पेल में उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन रिव्यू में पता चला कि गेंद का इम्पैक्ट ऑफ-स्टंप के बाहर था। हालांकि, उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं एलिसा ने अगले ही ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच दे दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "जो कैंप और इंडिया 'ए' के साथ खेलने का अनुभव हमें मिला, जैसे कि हम 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। वह अनुभव और तजुर्बा हमेशा आपको यह जानने में मदद करता है कि आप कहां खड़े हैं और सबसे ऊंचे लेवल पर खेलने के लिए आपको आगे क्या सुधार करने की जरूरत है। साथ ही, सीओई एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। मेरा मतलब है, वहां बहुत सारी सुविधाएं हैं। वहां अलग-अलग तरह की विकेट हैं। इसलिए, आप उन सभी हालात के लिए तैयारी कर सकते हैं जिनका आपको सामना करना पड़ेगा, और निश्चित रूप से, उन चीजों ने अब मेरी सच में बहुत मदद की है। फिर जब पता चल जाता है कि आपको किस चीज पर काम करना है, तो आप बस अपना ध्यान उसी पर लगाते हैं और उस दिशा में काम करते रहते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार