श्रीलंका के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली जीत दर्ज की। शनिवार को हरारे में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पहला मैच श्रीलंका ने जीता था। रविवार को खेला जाने वाला आखिरी मैच निर्णायक होगा।

Advertisement

महज 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज 27 के स्कोर पर खो दिए थे। यहां पर मैच फंसता हुआ दिख रहा था। लेकिन ब्रायन बेनेट 19, रेयान बर्ल नाबाद 20 और ताशिंगा के नाबाद 21 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बर्ल और ताशिंगा के बीच 23 रन की अहम साझेदारी हुई।

Advertisement

कम स्कोर के बावजूद श्रीलंका के दुश्मंथा चमीरा ने घातक गेंदबाजी से मैच में रोमांच पैदा करने की कोशिश की। चमीरा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। लेकिन, उनका अकेला प्रयास श्रीलंका के लिए पर्याप्त नहीं रहा। बिनुरा फर्नांडो ने 1 और महीश तीक्षणा ने 1 विकेट लिए।

महज 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज 27 के स्कोर पर खो दिए थे। यहां पर मैच फंसता हुआ दिख रहा था। लेकिन ब्रायन बेनेट 19, रेयान बर्ल नाबाद 20 और ताशिंगा के नाबाद 21 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बर्ल और ताशिंगा के बीच 23 रन की अहम साझेदारी हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए। रजा ने विपक्षी कप्तान असालंका, कामिंदु मेंडिस और दुश्मंथा चमीरा का विकेट लिया। रजा के अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने भी घातक गेंदबाजी की और 2.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 और सीन विलियम्स ने 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार