T20 World Cup: टी20 विश्व कप को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश के युवा एवं खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आभार जताया है। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है।

Advertisement

गुरुवार को फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए आसिफ नज़रुल ने कहा कि पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश को हटाए जाने के विरोध में है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “धन्यवाद, पाकिस्तान।”

Advertisement

उन्होंने बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान की कैबिनेट की बैठक के दौरान शरीफ़ द्वारा की गई टिप्पणियों का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बहिष्कार के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि उनके देश ने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को हटाने के विरोध में भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को कैबिनेट सदस्यों से कहा कि हम भारत के खिलाफ़ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। हमें पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत सही फैसला है।"

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाला टी20 विश्व कप का ग्रुप मैच नहीं खेलेगी।

पाकिस्तान के इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रविवार को जारी बयान में आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आपसी सहमति से समाधान निकालने को कहा और चेतावनी दी कि चुनिंदा मैच खेलने का रवैया वैश्विक प्रतियोगिता की भावना के खिलाफ है।

आईसीसी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक इस तरह से चयनात्मक हिस्सा लेना गलत है। ये उस वैश्विक टूर्नामेंट की मूल भावना से मेल नहीं खाता, जहां सभी योग्य टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार खेलने की उम्मीद की जाती है।

Advertisement

पाकिस्तान के इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रविवार को जारी बयान में आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आपसी सहमति से समाधान निकालने को कहा और चेतावनी दी कि चुनिंदा मैच खेलने का रवैया वैश्विक प्रतियोगिता की भावना के खिलाफ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध किया था, लेकिन आईसीसी ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार