T20I Cricket Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड का कहना है कि प्रोटियाज टीम कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल की तैयारी बिल्कुल उसी तरह करेगी जैसे उन्होंने इस टूर्नामेंट के हर मैच की तैयारी की है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना विजय रथ जारी रखा। कोच ने कहा, "हम न्यूजीलैंड के लिए भी ठीक उसी तरह तैयारी करेंगे, जैसे बाकी मुकाबलों के लिए की है। हम शायद इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि हम टूर्नामेंट में इकलौती टीम हैं, जिसने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। हालांकि, मुझे नहीं पता कि इससे दबाव बढ़ता है या नहीं। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में खेलने का अपना दबाव होता है। न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम भी है।"

Advertisement

साउथ अफ्रीका के कोच ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "कोई अधिक दबाव नहीं है और मुझे खुशी है कि हम फेवरेट हैं, क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि बतौर साउथ अफ्रीका टीम, आप प्रबल दावेदार के तौर पर खेलना चाहते हैं। अंडरडॉग होना आसान होता है।"

साउथ अफ्रीका ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना विजय रथ जारी रखा। कोच ने कहा, "हम न्यूजीलैंड के लिए भी ठीक उसी तरह तैयारी करेंगे, जैसे बाकी मुकाबलों के लिए की है। हम शायद इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि हम टूर्नामेंट में इकलौती टीम हैं, जिसने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। हालांकि, मुझे नहीं पता कि इससे दबाव बढ़ता है या नहीं। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में खेलने का अपना दबाव होता है। न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम भी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी 6 मैचों में अब तक 12 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश ने भी 11 विकेट निकाले हैं। केशव महाराज बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार