टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड से होनी है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पूरे देश में सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं, नन्हे फैंस ने भी भरोसा जताया है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया गया। मंदिर में मौजूद संतों ने टीम इंडिया के पोस्टर पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। वहीं, मुंबई में नन्हें क्रिकेट फैंस ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी। बेंगलुरु की क्रिकेट एकेडमी में खेलने वाले क्रिकेटर्स ने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आसानी से हरा देगी।

Advertisement

टी20 विश्व कप में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए हवन किया गया। मंदिर में मौजूद संतों ने टीम इंडिया के पोस्टर पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। वहीं, मुंबई में नन्हें क्रिकेट फैंस ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करेगी। बेंगलुरु की क्रिकेट एकेडमी में खेलने वाले क्रिकेटर्स ने कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को आसानी से हरा देगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड ने अब तक कुल मिलाकर 29 मैच खेले हैं। इनमें से भारतीय टीम को 17 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 12 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। टीम इंडिया अपने इस दमदार रिकॉर्ड को सेमीफाइनल में भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट कटाया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार