T20 World Cup: स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुन्से को मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। यह मैच मंगलवार को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, "मुन्से को आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।"
इसके अलावा, मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने के समय में पहला अपराध था। लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, जबकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट्स लग सकते हैं।
यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम वापस जाते समय मुन्से ने अपना हेलमेट एडवरटाइजिंग बोर्ड पर फेंका था।
आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, "यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और फोर्थ अंपायर लैंग्टन रुसेरे ने लगाए थे, जिन्हें मुन्से ने स्वीकार कर लिया है। एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के डेविड गिल्बर्ट की ओर से सुझाए गए जुर्माने को भी मान लिया गया है, इसलिए आधिकारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।"
यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम वापस जाते समय मुन्से ने अपना हेलमेट एडवरटाइजिंग बोर्ड पर फेंका था।
Also Read: LIVE Cricket Score
चार में से 3 मैच गंवाने के बाद स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।