T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Advertisement

आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने नॉकआउट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में टीम को जीत नसीब हुई है, जबकि 3 में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। टी20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

Advertisement

वहीं, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने में सफल रही थी, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 2016 में वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हराया था, तो टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सफर पर ब्रेक लगाया था। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड और फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था।

आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने नॉकआउट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में टीम को जीत नसीब हुई है, जबकि 3 में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। टी20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारत ने 183 मुकाबलों में से 121 में जीत हासिल की है। इस लिस्ट में भारत से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 180 मैचों में 122 मैच जीते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार