T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत इंग्लैंड ने श्रीलंका को मात देकर की है। इंग्लिश टीम की इस धमाकेदार जीत के सूत्रधार विल जैक्स रहे। जैक्स ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी में जिम्मेदारी लेना काफी पसंद है और वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
विल जैक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जैक्स को दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
जीत के बाद उन्होंने कहा, "हम इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। पहली पारी के बाद हम 145 रनों तक पहुंचकर खुश थे, लेकिन हमें पता था कि जीत के लिए हमें अच्छी गेंदबाजी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पावरप्ले में हमने दमदार आगाज किया। जोफ्रा आर्चर ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद हम लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में सफल रहे।
विल जैक्स ने कहा कि पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में सीरीज खेलने की वजह से हम पिच को अच्छे से जानते थे। उन्होंने कहा, "हम यहां अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसी मैदान पर हमने श्रीलंका के खिलाफ थोड़े समय पहले ही सीरीज खेली थी। इस वजह से हम यहां की पिच को जानते थे। हम बॉल को जोर से स्पिन कराते हैं, जो इस पिच पर काफी मददगार साबित होता है।
जीत के बाद उन्होंने कहा, "हम इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। पहली पारी के बाद हम 145 रनों तक पहुंचकर खुश थे, लेकिन हमें पता था कि जीत के लिए हमें अच्छी गेंदबाजी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पावरप्ले में हमने दमदार आगाज किया। जोफ्रा आर्चर ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद हम लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में सफल रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जैक्स ने माना कि इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। हालांकि, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। गेंद के साथ-साथ जैक्स ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 14 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।