T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मौजूदा टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार हार के बाद निराशा व्यक्त की।

Advertisement

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में अफगानिस्तान से मिली हार के बाद, न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रन से दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

दो मैचों में दो हार के साथ कीवी टीम का अब सुपर आठ में जगह बनाना काफी मुश्किल है, क्योंकि टीम ग्रुप सी की तालिका में -2.425 के नेट रन रेट के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

हालांकि, टीम के पास अभी भी सुपर आठ में पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए कई समीकरण को उनके पक्ष में होना होगा।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार पर विलियमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ दो मैचों की शुरुआत को देखें... तो इसमें कोई संदेह नहीं कि यह निराशाजनक है। आप एक विश्व प्रतियोगिता में आते हैं, आप अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और ईमानदारी से कहें तो हमें इन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

"हम जानते हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण संघर्ष होगा और यहां से सफर आसान नहीं होने वाला। लेकिन अगर आप छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करते हैं तो मैच आपके पक्ष में हो जाता है और यह वास्तव में आपके पूरे टूर्नामेंट के लिए एक निर्णायक हो सकता है लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ, जो निराशाजनक है।"

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 30 रन के अंदर टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेरफेन रदरफोर्ड ने पारी को संभाला और स्कोर 149 तक पहुंचाया। रदरफोर्ड ने नाबाद 68 रन बनाए।

उनके अलावा निकोलस पूरन ने 17, अकील होसैन ने 15, आंद्रे रसेल ने 14 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन का योगदान दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट झटके। टिम साउथी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए। जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही। हालांकि, फिन एलन ने एक छोड़ संभाले रखा लेकिन वो भी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट झटके। वहीं मोती ने 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल और अकील होसेन को 1-1 विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार