T20 World Cup: भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का अंतिम टिकट हासिल करेगी। भारतीय टीम ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन को मौका दिया है।

Advertisement

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह चेजिंग ग्राउंड रहा है। विकेट और भी बेहतर हो जाएगा, इसलिए चेजिंग एक अच्छा विकल्प है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

Advertisement

वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। लगातार क्रिकेट खेलना हमारे लिए जरूरी है। ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उम्मीद है कि इस मैच में हम सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। आज करो या मरो का मैच है। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं।"

सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच जीतकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है, लेकिन नेट रन रेट (-0.100) में कमी के चलते यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे खिताबी रेस से बाहर है।

ग्रुप स्टेज के अपने सभी चार मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-8 में प्रवेश किया, जहां इस टीम को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ऐसे में भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की होगी।

सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच जीतकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है, लेकिन नेट रन रेट (-0.100) में कमी के चलते यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे खिताबी रेस से बाहर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार