T20 World Cup: भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है।

Advertisement

भारतीय टीम में कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जबकि अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और बॉलर्स पर टोटल डिफेंड करने का प्रेशर डालना चाहते हैं। कैंप में माहौल बहुत अच्छा है और वे वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं जैसा मैं चाहता हूं। हमने दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं, जबकि अक्षर पटेल आराम कर रहे हैं, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर आए हैं।"

वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस गंवाने के बाद कहा, "हां, हम भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग ही करते। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। हमारे लिए यह अपने कैंपेन को शानदार तरीके से खत्म करने का मौका है। आज बस हम शत प्रतिशत देना चाहते हैं। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।"

ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया था, जिसके बाद नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा। दूसरी ओर, खिताबी रेस से बाहर हो चुकी नीदरलैंड ने 3 में से 2 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस गंवाने के बाद कहा, "हां, हम भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग ही करते। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। हमारे लिए यह अपने कैंपेन को शानदार तरीके से खत्म करने का मौका है। आज बस हम शत प्रतिशत देना चाहते हैं। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और नोआ क्रॉस।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार