T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अहमदाबाद का मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। रात में थोड़ी ओस पड़ सकती है जिसका नुकसान बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को हो सकता है।
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला गया है। इसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। यह मुकाबला अक्टूबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 179 रन बनाए थे। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई नीदरलैंड 9 विकेट पर 123 रन बना सकी थी और 56 रन से मैच हारी थी।