Advertisement
First innings: Cricket News & Match Updates
Advertisement
गौतम गंभीर की एआई डीपफेक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 23 मार्च को अगली सुनवाई करेगी
T20 World Cup: दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है। हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर के वकील से कहा है कि याचिका मे जो कमियां है उसे सुधार कर लाएं।
गौतम गंभीर ने 19 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, उनकी आवाज उनकी तस्वीर का वाणीज्यिक रूप से गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए डीप फेक, एआई मैनिपुलेशन जैसी तकनीकों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
गौतम गंभीर के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट का डीप फेक वीडियो बनाकर उसका गलत इस्तेमाल सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। वीडियो में वह बयान में दिखाए जा रहे हैं जो गंभीर ने कभी दिए ही नहीं। गंभीर के इस्तीफा देने का भी एक एआई वीडियो डाला गया जिसने कुछ ही समय मे 29 लाख व्यूज हासिल कर लिया । ये गरिमा का सवाल है । गंभीर की तरफ से कहा गया है उनके 1.2 करोड से ज्यादा फालोवर है जबकि ट्वीटर पर ही इसतरह की फेक खबरे फैलाई जा रही है। Read More...
Related Cricket News for First innings - Tesst
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।
By IANS News • 4 months ago
T20 World Cup 2026: श्रीलंका पर सिर्फ जीत से नहीं होगा काम, सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को साधने होंगे ये समीकरण
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के पास श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जाने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही कुछ समीकरण भी साधने होंगे।
By IANS News • 4 months ago
T20 World Cup 2026: अभिषेक, तिलक या रिंकू, किसकी जगह संजू सैमसन को अगले मैच में मिलेगा मौका?
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया 76 रन से हारी। टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को इस हार ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
By IANS News • 4 months ago
गौतम गंभीर को अपनी रणनीति में बदलाव लाना होगा: अहमद शहजाद
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम की सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार किसी को पच नहीं है। टीम इंडिया की हार के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गलत खिलाड़ियों के चयन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी गलत प्लेइंग इलेवन को हार का जिम्मेदार माना है।
By IANS News • 4 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन को नेट्स में अभिषेक शर्मा ने कराई गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिल सकता है मौका
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। भारतीय टीम इस समस्या के समाधान के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर संजू सैमसन को मौका दे सकती है।
By IANS News • 5 months ago
T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड बीच सुपर 8 का पहला मैच, पिच, मौसम और हेड टू हेड आंकड़े पर नजर
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। यह मुकाबला शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ सुपर-8 में पहुंची हैं।
By IANS News • 5 months ago
अभिषेक शर्मा ने की वाशिंगटन सुंदर की बराबरी, रोहित शर्मा टॉप पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला। टीम इंडिया ने इस मैच को 17 रन से जीता। जीत के बावजूद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता रही।
By IANS News • 5 months ago
पीयूष चावला ने बताया, क्यों अभिषेक शर्मा की फॉर्म नहीं है चिंता का विषय
T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है। अभिषेक ने दो मैच खेले हैं और वह दोनों में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी बाएं हाथ का बल्लेबाज 4 गेंदों का सामना करने के बाद 'शून्य' पर आउट हो गया था। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
By IANS News • 5 months ago
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ लगा सकती है रनों का अंबार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा है रिकॉर्ड
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं 'मिशन नामीबिया', मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगी। पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम है और विश्व कप के अगले स्टेज (सुपर-8) में पहुंचने के लिए उसे नामीबिया को हराना ही होगा।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: अभिषेक, तिलक और रिंकू पर होगी नजर, नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने तीन शुरुआती मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना चुकी है। बुधवार को ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड से होना है। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपने तीन विस्फोटक बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। तीनों बल्लेबाज पिछले 3 मैचों में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
By IANS News • 5 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: नामीबिया के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है पाकिस्तान
T20 World Cup: पाकिस्तान बुधवार को कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ 'करो या मरो' का मैच खेलेगा। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकता है।
By IANS News • 5 months ago
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया और मैच हार गया: अश्विन
T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से जीत दर्ज की। भारत के पूर्व स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान की इस करारी हार का विश्लेषण करते हुए टॉस को मैच का अहम पल बताया है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 61 रन से इस मैच को जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
By IANS News • 5 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement