T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से जीत दर्ज की। भारत के पूर्व स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान की इस करारी हार का विश्लेषण करते हुए टॉस को मैच का अहम पल बताया है।
रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के पाकिस्तान के फैसले ने भारत को उस पिच पर अहम फायदा दिया, जहां पूरे टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल रहा है।
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'अश्विन' पर कहा, "पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि हमने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला देखा था। ऑस्ट्रेलिया को 170 रन बनाने में मुश्किल हुई थी। आईपीएल मैच में अगर टीमों को अंतिम 10 ओवरों में 100 रन की दरकार होती है, तो वह टीम आसानी से जीत जाती है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं हो रहा है। प्रेमदासा स्टेडियम में, आप 10 ओवरों में 100 रन का पीछा नहीं कर सकते।"