Colombo: ICC Men's T20 World Cup 2026 - India vs Pakistan (First Innings) (Image Source: IANS)
T20 World Cup: पाकिस्तान बुधवार को कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ 'करो या मरो' का मैच खेलेगा। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकता है।
ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत इस ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को एसएससी ग्राउंड पर टीम की प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच लंबी बातचीत हुई।