ICC T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लग गई थी। चोट की वजह से स्टर्लिंग बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। आयरलैंड को कप्तान के घुटने में लगी चोट की गंभीरता की जानकारी के लिए स्कैन रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisement

टीम के बल्लेबाजी कोच गैरी विल्सन ने कहा कि मैच के बाद स्टर्लिंग को स्कैन के लिए भेजा गया था। यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। हमें कन्फर्मेशन का इंतजार करना होगा।

Advertisement

स्टर्लिंग की जांच रिपोर्ट के बाद ही उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा लगेगा और इसी के साथ यह भी पता चलेगा कि वह विश्व कप का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए एक कैच पकड़ने के प्रयास में स्टर्लिंग के दाहिने घुटने में चोट लग गई। इसके बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए आए थे।

विल्सन ने कहा, "उसे पता था कि वह ठीक नहीं है, लेकिन उसने टीम के लिए काम पूरा करने की कोशिश की। वह रन चेज का नेतृत्व करना चाहता था। बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका।"

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में आयरलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य मिला था। आयरलैंड 16.5 ओवर में 115 पर सिमट गई और 67 रन से मैच हार गई।

Advertisement

विल्सन ने कहा, "उसे पता था कि वह ठीक नहीं है, लेकिन उसने टीम के लिए काम पूरा करने की कोशिश की। वह रन चेज का नेतृत्व करना चाहता था। बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम को अगले स्टेज में पहुंचने के लिए ओमान और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बाकी दो ग्रुप मैचों में जीत की जरूरत होगी। आयरलैंड का अगला मैच शनिवार को कोलंबो में ओमान के खिलाफ होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार