T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में 72 रनों से हराया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 256 रन लगाए। यह टी20 विश्व कप का दूसरा और टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मुकाबले में कुल मिलाकर 28 छक्के लगे, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में लगे तीसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने 17, जबकि जिम्बाब्वे की ओर से कुल 11 छक्के लगे।
अर्शदीप सिंह टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में 35 विकेट निकाल चुके हैं।
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 33 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के 34 विकेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। वह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 82 रनों की दमदार पारी खेली थी।
शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 2 ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए। वह टी20 वर्ल्ड कप में पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शिवम ने भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर भी फेंका। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में 26 रन खर्च किए।
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में कुल मिलाकर 440 (256+184) रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।
शिवम दुबे ने इस मुकाबले में 2 ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए। वह टी20 वर्ल्ड कप में पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शिवम ने भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर भी फेंका। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में 26 रन खर्च किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।