टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के फैसले के बाद आईसीसी ने रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में आधिकारिक एंट्री दी। स्कॉटलैंड विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल हो गया है।

Advertisement

यह पहला मौका नहीं है जब स्कॉटलैंड को किसी दूसरी टीम के न खेलने की स्थिति में टी20 विश्व कप में शामिल किया गया है। पूर्व में भी ऐसी स्थिति का लाभ स्कॉटलैंड एक बार उठा चुका है।

Advertisement

साल 2009 में टी20 विश्व कप का दूसरा संस्करण इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। इस विश्व कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। अफ्रीका क्षेत्र से दक्षिण अफ्रीका के अलावा जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया था, लेकिन इंग्लैंड द्वारा लगाए गए बैन के कारण जिम्बाब्वे को विश्व कप से नाम वापस लेना पड़ा। उस समय भी जिम्बाब्वे की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था।

स्कॉटलैंड एक कमजोर टीम मानी जाती है, लेकिन टी20 विश्व कप में प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से टीम में निरंतरता रही है। स्कॉटलैंड 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 एडिशन में हिस्सा ले चुका है। 2010, 2012 और 2014 एडिशन में टीम ने क्वालिफाई नहीं किया था।

टी20 विश्व कप 2026 स्कॉटलैंड के लिए सातवां विश्व कप होगा।

स्कॉटलैंड एक कमजोर टीम मानी जाती है, लेकिन टी20 विश्व कप में प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से टीम में निरंतरता रही है। स्कॉटलैंड 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 एडिशन में हिस्सा ले चुका है। 2010, 2012 और 2014 एडिशन में टीम ने क्वालिफाई नहीं किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी में स्कॉटलैंड के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली हैं। पूर्व में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हरा चुकी स्कॉटलैंड इस बार कम-से-कम नेपाल और इटली के खिलाफ निश्चित रूप से बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार