T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में ग्रुप 1 का बेहद अहम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद मार्करम ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमने यहां कुछ गेम खेले हैं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हम लकी रहे हैं कि हमें यहां कुछ गेम खेलने को मिले हैं। कगिसो रबाडा आईपीएल के दौरान यहां काफी खेले हैं और वह इनपुट दे रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "हमें इस बार भी बोर्ड पर रन बनाने होंगे। हम भी शायद पहले गेंदबाजी ही करते, लेकिन फिर से, हमें पहले बल्लेबाजी करनी होगी। हमें आज फिर से अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना है। वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारी टीम के एक हिस्से के तौर पर, पक्का करें कि हम उस मोमेंटम को बनाए रखें, खासकर इस जरूरी गेम में, और मुझे यकीन है कि लड़के इसके लिए तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "टीम में एक बदलाव है। रोस्टन चेज अकील होसेन की जगह आए हैं। होसेन को ड्रॉप नहीं किया जा रहा है। वह हमारे लिए बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है। यह बस तकनीकी बदलाव है।"
विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में भारत पर 76 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। इस मैच में जीत दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह खोल देगी।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
Also Read: LIVE Cricket Score
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।