T20 World Cup: अमेरिका में आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई टीम अपने देश लौट आई है।

Advertisement

बुधवार सुबह दुबई से ईके-650 एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए वानिंदु हसरंगा की टीम के पहुंचने पर भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

Advertisement

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि बीआईए में सामान्य आगमन मार्ग के बजाय, टीम के सदस्यों ने एक विशेष वीआईपी लाउंज का उपयोग किया, जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति 50 अमेरिकी डॉलर थी।

मीडिया से बात करते हुए, कप्तान हसरंगा ने कहा कि टीम का पहले दौर में ही बाहर होना निराशाजनक है। इस टूर्नामेंट में हमारा प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

हसरंगा ने कहा, "हमें पता है कि हमारे साथ क्या हुआ। हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में विफल रहे। कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में मुझे इस बात का बहुत दुख है।"

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हार के बाद, श्रीलंका की अगले दौर में आगे बढ़ने की उम्मीदें तब धराशायी हो गईं जब फ्लोरिडा में भारी बारिश के कारण नेपाल के खिलाफ उसका मैच रद्द हो गया। उनकी एकमात्र जीत नीदरलैंड के खिलाफ उनके आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आई।

Advertisement

टूर्नामेंट का खराब अंत होने के बाद, श्रीलंका का अब आगे सामना भारत से होगा, जो जुलाई में तीन वनडे और इतने ही टी20 के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाला है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार