T20 World Cup: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अजेय रही हैं। ऐसे में रविवार को होने वाले मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मैचों में शीर्ष स्कोरर के रूप में डेविड मिलर हैं। मिलर ने 28 मैचों की 25 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 146.23 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं।
दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं। डिकॉक 15 मैचों की 14 पारियों में 6 अर्धशतकों की बदौलत 149.55 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं।
ये दोनों मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा हैं और भारतीय टीम के लिए रविवार को मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
तीसरे शीर्ष स्कोरर तिलक वर्मा हैं। तिलक ने 10 मैचों की 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 163.15 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 429 रन बनाए हैं। वह दोनों देशों के बीच चौथे श्रेष्ठ स्कोरर हैं।
पांचवें स्थान पर मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने 15 मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 406 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं, लेकिन तिलक और सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से भारतीय टीम मैनेजमेंट अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
मौजूदा भारतीय टीम में शामिल हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ईशान किशन का रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा रहा है। सैमसन इस टीम के खिलाफ 2 शतक भी लगा चुके हैं। संभावना है कि आउट ऑफ फॉर्म अभिषेक की जगह सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन को मौका मिल सकता है।
गेंदबाजी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सर्वाधिक विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं। अर्शदीप ने 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। देखना होगा कि 22 फरवरी को होने वाले मैच में अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।
दूसरे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं। वरुण ने 8 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर लुंगी एंगिडी हैं। एंगिडी ने भारत के खिलाफ 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। केशव महाराज चौथे नंबर पर हैं। महाराज ने 16 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 12 मैचों में 14, हार्दिक पांड्या ने 20 मैचों में 13 और अक्षर पटेल ने 18 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सर्वाधिक विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं। अर्शदीप ने 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। देखना होगा कि 22 फरवरी को होने वाले मैच में अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 टी20 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 18 और दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। 1 मैच का परिणाम नहीं निकला था।