ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद निसांका और कुसाल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और डुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसाल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।

कुसाल मेंडिस अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस विकेटकीपर ने 43 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और डुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसाल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी है। ऐसे में 163 रन के स्कोर की रक्षा के लिए श्रीलंका को कसी हुई गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार