T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने विजय रथ को सुपर-8 राउंड में भी जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए, उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस अहम मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते जीत दिला सकते हैं।
ईशान किशन: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन इस विश्व कप में अब तक कमाल का रहा है। ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 44 गेंदों में 77 रनों की दमदार पारी खेली थी। ईशान पावरप्ले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ सकते हैं। अहमदाबाद में टीम इंडिया को ईशान से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए, उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इस अहम मुकाबले में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते जीत दिला सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होते हैं। भारत की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट निकालने के मामले में वरुण दूसरे नंबर पर हैं। वरुण 8 मैचों में प्रोटियाज टीम के खिलाफ 22 विकेट निकाल चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 में भी वरुण ने भारत की ओर से अब तक सर्वाधिक विकेट हासिल किए। वरुण 4 मैचों में कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं।