दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। 15 सदस्यीय टीम में उपकप्तान ऋषभ पंत की वापसी हुई है। इंजरी की वजह से पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे।

Advertisement

ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड हो गए थे। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। पंत ने अपनी इंजरी से रिकवर कर लिया है। फिटनेस के साथ ही पंत ने फॉर्म भी हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ जारी चार दिवसीय टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने पंत को कप्तान बनाया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 90 रन बनाकर उन्होंने भारत ए की जीत सुनिश्चित की थी। इस प्रदर्शन के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही थी। पंत के साथ दूसरे विकेट के रूप में ध्रुव जुरेल भी टीम में शामिल हैं।

Advertisement

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी वापसी हुई है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया था। इसके पीछे उनकी फिटनेस को वजह बताया गया था। आकाश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में वापसी की है।

इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप

Advertisement

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार