T20 World Cup: इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की हार के बाद सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम हैं। बतौर कोच मैकुलम के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

आलोचना के बीच ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का समर्थन मिला है। ब्रूक मैकुलम को इंग्लैंड का हेड कोच बनाए रखने के पक्ष में हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर ईसीबी ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच बनाए रखने के बारे में उनकी राय पूछेगी तो वह निश्चित रूप से उनके पक्ष में अपनी राय रखेंगे।

ब्रूक ने कहा, "जिस तरह से वह सबसे बात करते हैं, जिस तरह से ड्रेसिंग रूम में उनका एक औरा है, हर कोई उनसे प्रेरणा लेता है। पिछले चार सालों में उन्होंने जो कुछ किया है, उसने इंग्लिश क्रिकेट को उम्मीद दी है और बहुत कुछ अच्छा हुआ है।"

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर ईसीबी ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच बनाए रखने के बारे में उनकी राय पूछेगी तो वह निश्चित रूप से उनके पक्ष में अपनी राय रखेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के सफर की शुरूआत निराशाजनक रही थी। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ करीबी जीत के बाद टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में जगह बनाई। सुपर-8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड हार जरूर गई, लेकिन लड़कर हारी। 254 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन बना लिए थे। इसलिए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से अच्छा रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार