भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि हालात के मुताबिक ढलने के मामले में आयरलैंड ने उनकी टीम को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम का खेलने का तरीका बहुत पेशेवर था और वे हालात को समझने और उसी के अनुसार खेलने में बहुत स्पष्ट थे।

Advertisement

रविवार को सिविल क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसके जवाब में भारत 153/9 का स्कोर ही बना सका। इसी के साथ मेजबान टीम ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती।

Advertisement

निर्णायक मुकाबला गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही। हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए। मुझे लगता है कि उस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से हमें पीछे छोड़ दिया।"

उन्होंने कहा, "यह सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन उनकी (आयरलैंड) तारीफ करनी होगी कि उन्होंने कैसा खेल दिखाया। मुझे लगता है कि उन्होंने पेशेवरपन दिखाया और उन्हें पिच के बर्ताव के बारे में बहुत अच्छी समझ थी, साथ ही उनकी फील्डिंग भी शानदार थी। इसलिए उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई।"

निर्णायक मुकाबला गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही। हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए। मुझे लगता है कि उस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से हमें पीछे छोड़ दिया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भारत अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगा। पहला मैच डरहम में आयोजित होगा, जिसके बाद टीम अपने बाकी मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड (4 जुलाई), नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज (7 जुलाई), ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम (9 जुलाई) और साउथेम्प्टन के रोज बाउल (11 जुलाई) में खेलेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार