Prime Minister Narendra Modi: विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामना दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, कोहली ने देश के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुआ कहा है कि उन्होंने भारत को दुनिया के सभी देशों के बीच बहुत ऊंचा स्थान दिलाया है।

Advertisement

कोहली ने एक्स पर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें। हमारे सुंदर राष्ट्र के लिए आपके प्रयासों ने हमें दुनिया के सभी देशों के बीच एक बहुत ऊंचा स्थान दिलाया है। जय हिंद, सर।"

Advertisement

इससे पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामना दी। उन्होंने भारत के खेल उद्योग के विकास के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कोहली ने एक्स पर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें। हमारे सुंदर राष्ट्र के लिए आपके प्रयासों ने हमें दुनिया के सभी देशों के बीच एक बहुत ऊंचा स्थान दिलाया है। जय हिंद, सर।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, "जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राज्य में खेलों को सर्वोच्च महत्व दिया था। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में, वह यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारत विश्व स्तर पर खेलों में बड़ा नाम कमाए। मैं उन्हें 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वह देश का नेतृत्व करते हुए स्वस्थ रहें।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार