बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल शुरुआती दिन के बावजूद उनकी टीम दूसरे टेस्ट में अभी भी मजबूत स्थिति में है। उनका कहना है कि मैच का रुख पलटने का मौका उन्हें तब मिलेगा जब वे दोबारा गेंदबाजी करेंगे।
शनिवार को शोरिफुल बांग्लादेश के लिए सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उन्होंने 35 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। इससे पहले, बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
'द डेली स्टार' के अनुसार, दिन का खेल खत्म होने के बाद शोरिफुल ने कहा, "ड्रेसिंग रूम में यही संदेश था कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और हमारी गेंदबाजी की बारी आने वाली है। हम अभी भी खेल में अच्छी स्थिति में हैं। हम कोशिश करेंगे कि पूरी दूसरी पारी हमारे नाम रहे।"
पहली पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने आसानी से मिचेल स्टार्क के आगे घुटने टेक दिए। स्टार्क ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 ओवर के स्पेल में सिर्फ 35 रन देकर 6 विकेट निकाले। वहीं, पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने एक विकेट चटकाया। बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 34 ओवर में 64 रन बनाकर ढेर हो गई।
हालांकि, शोरिफुल ने शानदार गेंदबाजी करके बांग्लादेश की वापसी कराई। शोरिफुल ने कहा कि पहली बार 5 विकेट लेने की अपनी निजी उपलब्धि से उन्हें खुशी हुई, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश की जीत कहीं ज्यादा मायने रखेगी।उन्होंने कहा, "पहली बार 5 विकेट लेने पर हर किसी को अच्छा लगता है। मगर अगर हम मैच जीतते हैं तो मुझे सबसे अधिक खुशी होगी। 5 विकेट लेने पर मैं ज्यादा सोच नहीं रहा या जश्न मना नहीं रहा। अगर हम मैच जीतते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी।
पहली पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने आसानी से मिचेल स्टार्क के आगे घुटने टेक दिए। स्टार्क ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 ओवर के स्पेल में सिर्फ 35 रन देकर 6 विकेट निकाले। वहीं, पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने एक विकेट चटकाया। बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 34 ओवर में 64 रन बनाकर ढेर हो गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश की बैटिंग के लड़खड़ाने के बावजूद, शोरिफुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भी मूविंग बॉल (हवा में स्विंग होती गेंद) के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम दूसरी पारी में अच्छा जवाब देगी। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बस एक बुरा दिन था। सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, उन्हें भी देखिए, वे भी संघर्ष कर रहे हैं। हम अगली पारी में मजबूती से वापसी करेंगे।"