T20 World Cup: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा संचालित 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को खरीदे जाने पर विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स के फैसले की आलोचना की थी। गावस्कर के बयान पर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर अजीम रफीक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अजीम रफीक ने गावस्कर की टिप्पणी को मजाकिया और घटिया बताते हुए सवाल किया कि क्या गावस्कर ने अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी इसी तरह का रुख अपनाया है। मैदान पर हासिल की गई उपलब्धियां इस तरह के बयानों को सही नहीं ठहरा सकतीं।

Advertisement

अजीम रफीक कराची में जन्में क्रिकेटर हैं, जो इंग्लैंड में रहते हैं। वह इंग्लैंड के लिए अंडर-19 स्तर पर खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में यॉर्कशायर, डर्बीशायर के लिए खेल चुके हैं।

सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को खरीदे जाने के फैसले की सुनील गावस्कर ने आलोचना करते हुए एक कॉलम में लिखा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा टैक्स के जरिए पाकिस्तान सरकार तक पहुंचता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से हथियारों की खरीद में इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी टूर्नामेंट को जीतना भारतीयों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

गावस्कर ने लिखा था कि टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी शायद इस संवेदनशील मुद्दे को पूरी तरह नहीं समझते, लेकिन इसकी जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी मालिकों पर आती है।

द हंड्रेड 2026 के लिए नीलामी में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को करीब 1.9 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में साइन किया गया। भारत में इस फैसले का काफी विरोध हुआ है।

Advertisement

गावस्कर ने लिखा था कि टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी शायद इस संवेदनशील मुद्दे को पूरी तरह नहीं समझते, लेकिन इसकी जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी मालिकों पर आती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोशल मीडिया पर फैंस ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के बहिष्कार की धमकी भी दी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार