भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने स्वीकारा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लखनऊ में गर्मी के बीच खिलाडियों के शरीर पर असर पड़ा था। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के लिए सभी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग की।

Advertisement

अर्शदीप ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच से पहले ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "सीरीज से पहले ही तैयारी हो चुकी थी। हम एक टीम के तौर पर अपनी प्रकिया का अच्छी तरह से पालन कर रहे थे। हमें अपने शरीर का भी ध्यान रखना था। पिछले मैच का हमारे शरीर पर असर पड़ा था।

Advertisement

उन्होंने कहा, "वहां बहुत गर्मी और उमस थी और हमें पता था कि यहां प्रैक्टिस के दौरान भी गर्मी होगी। इसलिए, हमने अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखा। कुछ खिलाड़ी आए, कुछ नहीं आए, कुछ रिकवर हुए, कुछ ने ट्रेनिंग की। सभी ने अपनी जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग की।"

अर्शदीप ने गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद खिलाड़ियों को खेलने के लिए तैयार रखने का श्रेय बैकरूम स्टाफ को देते हुए कहा, "इसका काफी हद तक श्रेय स्पोर्ट्स साइंस टीम को जाता है और जिस तरह से फिजियो और ट्रेनर हमें गेम के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा, "हम गेम से पहले खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप गेम के दौरान हाइड्रेट होना शुरू करते हैं, तो आप पहले ही देर कर चुके होते हैं। इसलिए, आपको गेम से एक दिन पहले ही यह शुरू करना होता है और अच्छी तरह से रिकवर करना होता है, मसाज करवानी होती है, प्राइमिंग सेशन करने होते हैं और फिर आप गेम के लिए तैयार होते हैं।"

अर्शदीप ने गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद खिलाड़ियों को खेलने के लिए तैयार रखने का श्रेय बैकरूम स्टाफ को देते हुए कहा, "इसका काफी हद तक श्रेय स्पोर्ट्स साइंस टीम को जाता है और जिस तरह से फिजियो और ट्रेनर हमें गेम के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अर्शदीप ने कहा, "मैं अभी अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। चाहे मैदान पर हो या मैदान के बाहर, मैं बस इसका मजा ले रहा हूं और गेंद हाथ से अच्छी तरह निकल रही है। मैं अपनी यॉर्कर पर भी ज्यादा फोकस करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि आगामी सीरीज टी20 फॉर्मेट की हैं। इसलिए, मैं डेथ ओवर्स में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहता हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार