एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। क्या आप उस जोड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि केएल राहुल और विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड है। आइए, इस मुकाबले में बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

यह मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच 8 सितंबर 2022 को दुबई खेले गया था। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने इस सलामी जोड़ी के दम पर 212/2 का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली ने 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 41 गेंदों में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव महज 6 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से विराट कोहली ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

विराट कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में छह छक्के और 12 चौके शामिल थे। पंत ने 16 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से फरीद अहमद ने दोनों विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में अफगानी टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 111 रन ही बना सकी।

Advertisement

विराट कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में छह छक्के और 12 चौके शामिल थे। पंत ने 16 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से फरीद अहमद ने दोनों विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में महज चार रन देकर पांच शिकार किए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हूडा को एक-एक सफलता मिली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार