भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल रहे। पड्डिकल ने पहली पारी में शतक लगाया था। पहला टेस्ट शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने कहा, "गाले में खेलना मेरे करियर की मुश्किल जगहों में से एक रहा है। मैंने धर्मशाला टेस्ट डेब्यू किया, इसके बाद पर्थ और अब गाले। मैं इससे बेहतर क्या ही सोचता। मैच शानदार था। मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला और जीत से बहुत खुश हैं।"

पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि विकेट में नैचुरल टूट-फूट थी। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन टेस्ट मैच विकेट था। पांचों दिन यह काफी अच्छा खेला। निश्चित रूप से, तीसरे दिन से यह बहुत ज्यादा टर्न लेने लगा।"

उन्होंने कहा कि पिच पर बाएं हाथ के स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला। साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बेहतर रहे। मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था। इससे ज्यादा बाइट नहीं मिल रही थी, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज, बाएं हाथ के स्पिनरों को ज्यादा अच्छे से खेल पाए। यही खास बात थी।

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने मैच में 7 विकेट लिए, जबकि भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 10 विकेट लिए।

उन्होंने कहा कि पिच पर बाएं हाथ के स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला। साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बेहतर रहे। मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था। इससे ज्यादा बाइट नहीं मिल रही थी, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज, बाएं हाथ के स्पिनरों को ज्यादा अच्छे से खेल पाए। यही खास बात थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट मैच पर गौर करें, तो भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी और 178 रन से पिछड़ गई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया 193 रन पर सिमट गई और पहली पारी में मिले 178 रन की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका 206 रन पर ऑल आउट हो गई और 165 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार