अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। वह दो मुकाबलों में अब तक 6 विकेट निकाल चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरनूर के टैलेंट को पहचानने और उन्हें सपोर्ट करने का श्रेय भारतीय सिलेक्शन कमिटी को दिया है।

Advertisement

गुरनूर का प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में भी शानदार रहा। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च करते हुए 3 अहम विकेट अपने नाम किए। इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में भी गुरनूर ने तीन विकेट झटके थे।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "गुरनूर का रन-अप बहुत अच्छा है, उनका रिदम बहुत अच्छा है। वह गेंद को सही टप्पे पर डाल रहे हैं और गेंद को ऊपर ला रहे हैं। गुरबाज का विकेट खास तौर पर शानदार था, क्योंकि बाउंसर उनके पीछे आ रहा था। यह बहुत सटीक बाउंसर था। यह सीधे आपकी तरफ आता है, ठीक वहीं जहां बल्लेबाज नहीं चाहता।"

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमिटी तारीफों की पूरी तरह हकदार है। अगर आप गुरनूर के आंकड़े या भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन को देखें, तो वह ठीक-ठाक रहा है, लेकिन उस हद तक नहीं कि आप कहें कि वह भारतीय कैप के हकदार थे। हालांकि, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनके अंदर कुछ देखा, और इसीलिए उन्होंने गुरनूर को चुना। गुरनूर को मैनेजमेंट का भी सपोर्ट मिला है, जो बहुत जरूरी है।"

गावस्कर ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार फॉर्म पर भी बात की और बताया कि कैसे एक खिलाड़ी का निजी प्रदर्शन एक कप्तान के तौर पर फैसले लेने पर असर डाल सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में गिल ने 110 गेंदों पर 154 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 224 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जिसके बूते भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 402 रन लगाने में सफल रही।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमिटी तारीफों की पूरी तरह हकदार है। अगर आप गुरनूर के आंकड़े या भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन को देखें, तो वह ठीक-ठाक रहा है, लेकिन उस हद तक नहीं कि आप कहें कि वह भारतीय कैप के हकदार थे। हालांकि, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनके अंदर कुछ देखा, और इसीलिए उन्होंने गुरनूर को चुना। गुरनूर को मैनेजमेंट का भी सपोर्ट मिला है, जो बहुत जरूरी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गावस्कर ने कहा कि जब आपका खुद का प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा होता, तो इन फैसलों को लेकर उतना भरोसा नहीं रहता। वहीं, जब आप अच्छी फॉर्म में होते हैं और लगातार अच्छा खेल रहे होते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और आप ऐसे फैसले ज्यादा भरोसे के साथ ले पाते हैं। अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मुकाबले में 170 रनों से हराने के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार