दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की करारी हार के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और टीम में बदलाव की मांग तेज हो गई है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने इस हार को शर्मनाक और ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों के खिलाफ बताया है।

केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत थी लेकिन ऐसा कभी नहीं लगा कि वह लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद मेहमान टीम 18 ओवर में 42 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी और अंततः पूरी टीम महज 111 रनों पर सिमट गई। तीसरे टेस्ट को जीतकर साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता।

इस नतीजे के बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया है। 'फॉक्स स्पोर्ट्स' पर बात करते हुए वॉर्नर ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं। यह बहुत बुरा है। यह ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों के खिलाफ है। टीम में लड़ने का कोई जज्बा ही नहीं दिखा। यह शर्मनाक है। 288 रन का लक्ष्य था, आप एक टेस्ट मैच जीत सकते थे, सीरीज जीत सकते थे। सब कुछ दांव पर लगा था। क्या वह इसी तरह खेलते हैं?"

ऑस्ट्रेलिया के लिए साउथ अफ्रीका का यह दौरा, जिसकी शुरुआत डरबन में मैट रेनशॉ की बदौलत मिली शानदार जीत से हुई थी, केपटाउन में पांचवें दिन एक शर्मनाक अंत के साथ खत्म हुआ। बल्लेबाजी में एक बार फिर वही पुरानी कमजोरी देखने को मिली, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को 1,300 से अधिक दिनों में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

वॉर्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद खराब प्रदर्शन है। पूरी सीरीज में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को निराश किया है। हां, पहले टेस्ट में मैट रेनशॉ ने लड़ने का जज्बा दिखाया था, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। बल्लेबाजों को पता होना चाहिए था कि यह खिलाड़ी (रबाडा) पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करेगा। उन्होंने ऐसा ही किया।"

तीनों टेस्ट मैचों में ऐसा देखने को मिला कि जीतने वाली टीम शुरुआत में मुश्किल में थी, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया एक समय 124/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था, लेकिन इसके बाद टीम ने संभलते हुए पहली पारी में 390 रन बनाए। यही बड़ा स्कोर उनकी 214 रन की जीत की मजबूत नींव साबित हुआ।

वॉर्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद खराब प्रदर्शन है। पूरी सीरीज में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को निराश किया है। हां, पहले टेस्ट में मैट रेनशॉ ने लड़ने का जज्बा दिखाया था, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। बल्लेबाजों को पता होना चाहिए था कि यह खिलाड़ी (रबाडा) पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करेगा। उन्होंने ऐसा ही किया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार