1,317 दिन भी बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म नहीं हो सका। शतक की दहलीज पर पहुंचकर बाबर तालमेल में हुई गड़बड़ी के चलते 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। अपना शतक पूरा करने की चाहत में बाबर ने डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ नहीं दिया।

Advertisement

पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क में बाबर टेस्ट के तीसरे दिन बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे। बाबर के बल्ले से अच्छे शॉट्स निकल रहे थे। पाकिस्तान के कप्तान को देखकर लग रहा था कि शतक का वो लंबा इंतजार शायद आखिरकार खत्म हो जाए। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। 88 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए बाबर ने हल्के हाथों से शॉट खेला और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, अब्दुल्ला शफीक ने पहले एक कदम क्रीज से आगे बढ़ाया और फिर पीछे लौट गए। मगर इस दौरान बाबर क्रीज से काफी ज्यादा बाहर निकल चुके थे। बाबर ने वापस लौटने की पूरी कोशिश की और डाइव तक लगाई, लेकिन वह फिर से क्रीज से बाहर रह गए।

1,317 दिन भी बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म नहीं हो सका। शतक की दहलीज पर पहुंचकर बाबर तालमेल में हुई गड़बड़ी के चलते 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। अपना शतक पूरा करने की चाहत में बाबर ने डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ नहीं दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कैरेबियाई टीम की लीड अभी सिर्फ 60 रनों की हुई है और टीम के महज 4 विकेट बचे हुए हैं। साजिद खान 12 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि अली उस्मान ने 2 विकेट निकाले हैं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 387 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार