कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म में लौटने से गेंदबाजी अटैक को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वरुण की विकेट लेने की काबिलियत पर कभी शक नहीं था और छह दिन के ब्रेक ने स्पिनर को वापसी करने में मदद की।

Advertisement

सीजन की शुरुआत में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। शुरुआती तीन मुकाबलों में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे और काफी महंगे भी साबित हुए थे। वरुण के खराब फॉर्म के समय पर केकेआर टीम भी टूर्नामेंट में बुरी तरह से संघर्ष कर रही थी। हालांकि, वरुण के फॉर्म में लौटने के साथ ही केकेआर की गाड़ी भी जीत की पटरी पर लौट आई है। केकेआर ने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वरुण ने पिछले तीन मुकाबलों में 2 बार 3 विकेट निकाले हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 में वरुण अब तक 7 मुकाबलों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वरुण ने केकेआर की जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह रही कि जब भी वरुण ने दो या उससे ज्यादा विकेट लिए, तब टीम का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रावो ने कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए मानसिक और शारीरिक आराम बहुत जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि वरुण हाल ही में वर्ल्ड कप खेलकर लौटे थे और लगातार क्रिकेट खेलने के कारण थकान होना स्वाभाविक था। ब्रावो ने कहा कि खेल में हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन अच्छे खिलाड़ी हमेशा वापसी करते हैं। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी सभी ने वरुण का पूरा समर्थन किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बना रहा।

ब्रावो ने तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पथिराना वापसी के करीब हैं, लेकिन टीम उनके साथ किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोचिंग स्टाफ सही समय पर फैसला करेंगे कि उन्हें कब मैदान पर उतारा जाए।

उन्होंने बताया कि वरुण हाल ही में वर्ल्ड कप खेलकर लौटे थे और लगातार क्रिकेट खेलने के कारण थकान होना स्वाभाविक था। ब्रावो ने कहा कि खेल में हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन अच्छे खिलाड़ी हमेशा वापसी करते हैं। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ी सभी ने वरुण का पूरा समर्थन किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बना रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ब्रावो ने बताया कि वह खिलाड़ियों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि सिर्फ धीमी गेंदें फेंकना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि उसे कब और किस बल्लेबाज के खिलाफ इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि केकेआर का युवा गेंदबाजी ग्रुप मेहनती, ऊर्जावान और सीखने के लिए तैयार है। यही वजह है कि टीम आने वाले मुकाबलों में और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार