विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों की क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। वनडे फॉर्मेट में भी उनकी जगह खतरे में आ चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी के लिए आवश्यक है कि वह आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करें।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी ऐसा ही मानना है। डु प्लेसिस ने कहा है कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनपर सबसे ज्यादा दबाव होगा।

Advertisement

जियो हॉटस्टार पर डु प्लेसिस ने कहा, "मेरे लिए, ऋषभ पंत शायद आईपीएल के वो खिलाड़ी हैं जो इस सीजन में सबसे ज्यादा दबाव में हैं। कुछ लोग प्राइस टैग दबाव में अच्छा करते हैं, जबकि कुछ नहीं। मुझे लगता है कि पिछला सीजन उनके लिए बहुत मुश्किल था। टीम ने संघर्ष किया। वह भी रनों के लिए संघर्ष करते दिखे।"

उन्होंने कहा, "उन पर कप्तानी का भी दबाव भी है। टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, गेंदबाजी का संचालन कैसे होगा, ये काफी अहम है, लेकिन रन बनाना उनका पहला काम है। अगर वह एक कप्तान के तौर पर रन बना रहे हैं, तो पहली बार में दबाव कम हो जाता है। पिछले साल उनका और टीम का प्रदर्शन साधारण रहा था। इसलिए उन पर सवाल ज्यादा थे और इस बार भी दबाव ज्यादा होगा।"

जियो हॉटस्टार पर डु प्लेसिस ने कहा, "मेरे लिए, ऋषभ पंत शायद आईपीएल के वो खिलाड़ी हैं जो इस सीजन में सबसे ज्यादा दबाव में हैं। कुछ लोग प्राइस टैग दबाव में अच्छा करते हैं, जबकि कुछ नहीं। मुझे लगता है कि पिछला सीजन उनके लिए बहुत मुश्किल था। टीम ने संघर्ष किया। वह भी रनों के लिए संघर्ष करते दिखे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 में एलएसजी प्रबंधन को ऋषभ पंत से बतौर बल्लेबाज और कप्तान बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। एलएसजी सीजन का अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को खेलेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार