Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कभी तीनों फॉर्मेट का अभिन्न हिस्सा थे। उन्हें उपकप्तान बनाया गया था और टीम इंडिया की कप्तानी के लिए वह रेस में सबसे आगे थे, लेकिन मौजूदा समय में परिस्थितियां बदल चुकी हैं। वह मौजूदा समय में वनडे और टी20 फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं और फिलहाल सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। अब इस फॉर्मेट में भी उनकी राह अब मुश्किल होती हुई दिख रही है।

Advertisement

पंत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में मुश्किल खड़ी की है, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन ने। जुरेल और किशन ने अपने प्रदर्शन की बदौलत पंत के लिए परेशानी खड़ी है। जुरेल ने पंत की गैरमौजूदगी में टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। जुरेल ने देश-विदेश में भारतीय पारी को संभाला है और अपनी बल्लेबाजी से भारतीय मध्यक्रम को मजबूती दी है।

पंत और जुरेल की बल्लेबाजी में अंतर है। पंत आक्रामक हैं और क्रीज पर हमेशा जल्दी में दिखते हैं। उनके इस अंदाज ने टेस्ट क्रिकेट में उन्हें बड़ी सफलता दी है। भारत को उन्होंने मैच भी जितवाए हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल क्रीज पर शांत और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखते हैं और टेस्ट के परंपरागत अंदाज में पारी को बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक दिखते हैं। फिलहाल, टेस्ट में पंत के लिए सबसे बड़ा खतरा जुरेल ही हैं।

वहीं, पिछले कुछ समय में भारत के सभी विकेटकीपरों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर ईशान किशन उभरे हैं। ईशान ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं और अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं।

पंत और जुरेल की बल्लेबाजी में अंतर है। पंत आक्रामक हैं और क्रीज पर हमेशा जल्दी में दिखते हैं। उनके इस अंदाज ने टेस्ट क्रिकेट में उन्हें बड़ी सफलता दी है। भारत को उन्होंने मैच भी जितवाए हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल क्रीज पर शांत और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखते हैं और टेस्ट के परंपरागत अंदाज में पारी को बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक दिखते हैं। फिलहाल, टेस्ट में पंत के लिए सबसे बड़ा खतरा जुरेल ही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंत, जुरेल और किशन के टेस्ट रिकॉर्ड पर गौर करें तो पंत ने 50 टेस्ट मैचों की 87 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए 3,557 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.37 रहा है। जुरेल ने 10 टेस्ट की 16 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 4,78 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.14 है। किशन ने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 78 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार